अमरोहा

सपा छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन

अमरोहा में बेरोजगारी व शिक्षा नीतियों के खिलाफ जूते पॉलिश कर जताया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर तहसील के रहरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर समाजवादी छात्र सभा ने बेरोजगारी और सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बुधवार को हसनपुर-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित बस स्टैंड के पास किया गया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देश पर जिला अध्यक्ष अनुज त्यागी उर्फ गोलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जूते पॉलिश कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारी हाथों में “छात्र एवं शिक्षा विरोधी सरकार” और “PDA बच्चों का अधिकार छीनना चाहती योगी सरकार” जैसे नारे लिखे बैनर लिए हुए थे। उनका आरोप था कि सरकार युवाओं से शिक्षा का अधिकार छीनकर उन्हें बेरोजगार कर रही है। जिला अध्यक्ष अनुज त्यागी ने बताया, “प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देश पर यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया है। तानाशाही योगी सरकार बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है।” इस विरोध प्रदर्शन में अनुज त्यागी के साथ रोहित धामा, राहुल, अंशू, सचिन, प्रिंस, शुभम्, अंकित, सुधीर, अमन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button