अमरोहा

स्वास्थ्य विभाग का बड़ी कार्यवाही चार अवैध अस्पताल सील, एक की ओटी पर लगा ताला।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर :  अमरोहा के हसनपुर नगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में चली इस छापेमारी मुहिम से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण चल रहे चार अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि एक अन्य अस्पताल की ओटी को नियमों के उल्लंघन में बंद करा दिया गया।​शनिवार को सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ अचानक नगर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक-एक कर पांच अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पाया कि नगर में चार अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण या मानकों के धड़ल्ले से चलाए जा रहे थे। सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से नगर के अनमोल नर्सिंग होम, न्यू सेवा नर्सिंग होम, ट्रू मुस्कान नर्सिंग होम, ट्रू सेवा हेल्थ केयर सेंटर, चारों अस्पतालों को सील करने के आदेश दिए।
​​छापेमारी के दौरान टीम ने ‘साई अस्पताल’ भी पहुँची। जाँच में पाया गया कि अस्पताल का पंजीकरण तो वैध है, लेकिन वहां संचालित हो रही ओटी का अलग से कोई पंजीकरण नहीं कराया गया था। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया और संचालक को सख्त हिदायत दी।​मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण और बिना योग्य डॉक्टरों के चल रहे क्लिनिक और अस्पतालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अन्य अवैध अस्पताल संचालकों में अफरातफरी का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button