अमरोहा

अमरोहा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर अनोखी पेंटिंग

युवा चित्रकार जुहेब खान ने कोयले से बनाई मां-बेटे की तस्वीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अमरोहा में एक युवा चित्रकार ने उन्हें अनोखा उपहार दिया है। जुहेब खान नामक चित्रकार ने कोयले से एक पेंटिंग बनाई है, जिसमें प्रधानमंत्री को मां-बेटे के रूप में दर्शाया गया है। यह पेंटिंग मोदी के 75वें जन्मदिन और उनके ’75 साल बेमिसाल’ के सफर को समर्पित है। पेंटिंग में मां अपने बेटे के सिर पर स्नेह भरा हाथ रखे हुए दिखाई दे रही हैं। चित्रकार जुहेब खान ने बताया कि यह कलाकृति प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी को मां के आशीर्वाद और बेटे की मुस्कान के माध्यम से दर्शाती है। इस कलाकृति की लोगों ने खूब सराहना की है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने इस पहल को प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रतीक बताया है।यह पेंटिंग अमरोहा जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रधानमंत्री के समर्थक इसे ’75 साल बेमिसाल’ का एक सच्चा और अनूठा तोहफा मान रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button