
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। शहर के लोअर जोन में विगत दस दिनों से खराब जलापूर्ति को लेकर नागरिक विकास मोर्चा अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि लोअर जोन के मोहल्ला महावीरपुरा, चौबयाना, खिरकापुरा, आजादपुरा, स्टेशन क्षेत्र, नई बस्ती, विष्णुपुरा, सरदारपुरा इत्यादि मोहल्लों की हजारों लोगों की जनता नल न आने के कारण प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि पानी की समस्या लगातार बढऩे के कारण जनता में आक्रोश है और यह लगातार बढ़ रहा है। बताया कि जल संस्थान आजादी के 75 वर्षों बाद भी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं ला पा रही है। बताया कि पुराने ढर्रे पर कार्य किया जा रहा है। आबादी बढऩे के साथ ही पुरानी मशीनों से कार्य लिया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रकरण की जांच करायी जाकर नई मशीनें लगाये जाने और लोगों को सुबह व शाम पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, भानसिंह परमार, अशोक टोनी, शशिकांत दीक्षित, अमित दीक्षित, प्रेमशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।



