अमरोहा

अमरोहा में अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब सील

डिप्टी कलेक्टर-चिकित्सा अधीक्षक ने की कार्रवाई, संचालकों को नोटिस जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में अवैध स्वास्थ्य सेवाओं पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। डिप्टी कलेक्टर ब्रजपाल सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमर फारूक की संयुक्त टीम ने नौगावां सादात तहसील क्षेत्र में छापेमारी कर दो नर्सिंग होम और चार पैथोलॉजी लैब सील कर दीं।जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कस्बे में झोलाछाप डॉक्टर और बिना पंजीकरण के स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं, जहां मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात यह कार्रवाई की गई।

बिना रजिस्ट्रेशन चला रहे थे
टीम ने कस्बे के मोहल्ला बीलना और अलीनगर स्थित दो नर्सिंग होम को बिना रजिस्ट्रेशन के चलते पाया। मौके पर ही दोनों को सील कर संचालकों को नोटिस थमा दिया गया। वहीं, चार पैथोलॉजी लैब भी बिना अनुमति के संचालित होती मिलीं, जिन्हें तत्काल बंद कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमर फारूक ने बताया कि सभी संचालकों को तीन दिन के भीतर अपने अभिलेखों सहित उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button