बेतुल

बैतूल गंज में सुबह 7:30 बजे खुल रही शराब दुकान

एमआरपी से ज्यादा वसूली का आरोप

शिवसेना का कलेक्टर को अल्टीमेटम – 48 घंटे में कार्रवाई नहीं तो करेंगे धरना प्रदर्शन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शिवसेना ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर में शराब दुकानों द्वारा शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने की शिकायत की। जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले के नेतृत्व में पहुंचे शिवसैनिकों ने आरोप लगाया कि गंज क्षेत्र की शराब दुकान प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे ही खोल दी जाती है, जबकि शासन के निर्धारित समयानुसार शहर की शराब दुकानें सुबह 8:30 बजे से खुलनी चाहिए।विजेंद्र गोले ने कहा कि यह भी लगातार देखा जा रहा है कि शराब की बोतलें मुद्रित मूल्य (एमआरपी) से अधिक दर पर बेची जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर द्वारा पूर्व में सभी शराब दुकानों पर एमआरपी रेट लगाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन किसी भी ठेकेदार ने इस आदेश का पालन नहीं किया।ज्ञापन में मांग की गई है कि 48 घंटे के भीतर नियम तोड़ने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और एमआरपी से अधिक बिक्री तथा समय से पूर्व दुकान खोलने पर रोक लगाई जाए। शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन को जवाबदेह ठहराएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button