बिजनौर

फिर से टूटा मालन नदी का तटबंध कई गांवों में दहशत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंगा व उसकी सहायक नदियां लगातार उफान पर है। पहाड़ों से आ रहे पानी के कारण जिला मुख्यालय के समीप बहने वाली मालन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है इसके चलते मालन नदी ने उग्र रूप धारण करते हुए गुरुवार दोपहर में कुछ समय पूर्व में बनाए गए तटबंध को भी तोड़ दिया है। ज्ञात हो कि कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर में कुछ समय पूर्व मालन नदी में बाढ़ आने के कारण तटबंध टूट गया था जिसके चलते दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे भी बंद करना पड़ा था। उस समय सिंचाई विभाग द्वारा बल्लियों और मिट्टी के कट्टो के सहारे एक बांध का निर्माण किया गया था जिस पर सरकार द्वारा भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार को जैसे ही मालन नदी में पानी का वहाव तेज हुआ तटबंध अचानक ही टूट गया। ग्रामीणों ने बांध पर जाकर पानी रोकने का पूरा प्रयास किया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तटबंध टूटने से आसपास के गांव में पानी आने की संभावना बढ़ गई है जिससे किसानों की हजारों बीघा फसल बर्बाद होने की पूरी संभावना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button