ललितपुर

 नदियों के संरक्षण पर छात्रों से हुआ सार्थक संवाद

नमामि गंगे के तहत ली गई गंगा शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नमामि गंगे परियोजना के तहत जिला गंगा समिति ने स्थानीय एक स्कूल में नदियों पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश की नदियों, विशेष रूप से गंगा नदी के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में समस्त छात्रों, शिक्षकों और स्टॉफ सदस्यों गंगा नदी और सहायक नदियों को स्वच्छ बनाए रखने और उनके संरक्षण के लिए प्रयास करने की शपथ ली और कलात्मक पोस्टर बनाए। परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे ने कहा कि स्कूलों में ऐसे आयोजन युवाओं में जिम्मेदारी के दायित्वबोध को विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य विनय रावत ने कहा कि यह कार्यक्रम नमामि गंगे की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में हमारा एक छोटा सा योगदान है। हम सभी छात्रों के उत्साह की सराहना करते हैं। कक्षा 10 की छात्रा खुशी नामदेव को नदी प्रेरक चुना गया। कार्यक्रम में अध्यापक ब्रिजेश पांडे, सौरभ ताम्रकार, अवतार सिंह, नितिन सक्सेना, आशीष नायक, अनुज राजपूत आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button