सीकर

विद्यालय विकास के लिए सदैव सहयोग करने की घोषणा

मील ठीकरिया सरकारी विद्यालय में बसंत पंचमी के दिन हुई मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी सीकर । एन.एच. 52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में राउमावि. ठीकरिया में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडेला विधायक की धर्मपत्नी सुनीता मील एवं सुरेश मील व अध्यक्षता गोपीराम बाजिया ने की। मंच पर बैठे अतिथि व विशिष्टअतिथियों को माला व साफा, सोल ओढ़ कर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि ‌ विद्यालय में पं. देवकरण लाटा व टीम द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से करवाई गई। साथ ही हवन, यज्ञ व सवामणी का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर निर्माण भामाशाह सुरेश पावण्डा, पावण्डा परिवार एवं भामाशाह शीशराम निठारवाल व निठारवाल परिवार द्वारा करवाई गई। समारोह के दौरान सुरेश मील ने कहा कि विद्यालय एवं ग्राम विकास के लिए सदैव सहयोग करने की घोषणा की। साथ ही मिल द्वारा विद्यालय में पानी व मुख्य सड़क से विद्यालय तक सड़क जोड़ने के लिए आश्वासन दिया। बालक बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।भामाशाह सुरेश पावण्डा, शीशराम निठारवाल व भामाशाह सुभाष बाजिया का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के मुख्य गेट से लेकर विद्यालय कार्यालय तक इंटरलॉक उपलब्ध करवाने में सुरेश पावण्डा का सहयोग रहा एवं इंटरलॉक लगवाने में आर्थिक सहयोग विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया। मेगा पीटीएम व निपुण मेले का सफलतापूर्वक व कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। समारोह में मौजूद अभिभावकों व ग्रामीणों ने विद्यालय के चार दिवारी की ऊंचाई करना, विज्ञान संकाय खोलना, विद्यालय भवन बारिश के समय टपकना, नए कक्षा कक्ष के कमरे बनवाने की मांग की गई। विशिष्ट अतिथि जगन सिंह बाजिया, ओम प्रकाश पूनियां, पूर्व सरपंच कमला देवी बाजिया, वीरांगना पतासी देवी, गणेश काजला सहित सैकड़ों लोग व अभिभावक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button