बरेली

बरेली में ढह रहा समाजवादी किला – डॉ. मोहम्मद फाज़िल मंसूरी ने छोड़ा सपा का साथ, थामा चंद्रशेखर का हाथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : बरेली की राजनीति में भूचाल मचाते हुए आला हजरत हॉस्पिटल के मालिक और जाने-माने समाजसेवी डॉ. मोहम्मद फाज़िल मंसूरी ने बुधवार को समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी ज्वाइन कर ली। शाम को आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद आला हजरत हॉस्पिटल पहुँचे और डॉ. मंसूरी को नीला पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव, आसपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील चितौड़, प्रदेश महासचिव एडवोकेट विकास बाबू, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अच्छन अंसारी और जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. फाज़िल मंसूरी के जुड़ने से बरेली में समाजवादी पार्टी की पकड़ लगातार कमजोर होती नज़र आ रही है। उनकी मुस्लिम समाज में लोकप्रिय समाजसेवी छवि और जनसमर्थन अब पूरी तरह भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी के पाले में आ गया है।
चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा— बरेली में आजाद समाज पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। डॉ. फाज़िल मंसूरी जैसे कद्दावर समाजसेवी का साथ मिलना हमारे आंदोलन को ऐतिहासिक मजबूती देगा। बरेली में उमड़े जनसैलाब और डॉ. फाजिल मंसूरी की ज्वाइनिंग ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले चुनावों में भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी समाजवादी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनने जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button