अमरोहा
एक रात में 18 किसानों के ट्यूबवेल से चोरी
अमरोहा में क्रेशर से भी लाखों का माल ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर ईम्मा में बीती रात चोरों ने खेतों के ट्यूबवेल से मोटर, स्टार्टर और तार चोरी कर लिए। इसके साथ ही, पास के एक गन्ने के क्रेशर को भी निशाना बनाया गया। इन वारदातों में लगभग पांच लाख रुपये का सामान चोरी होने का अनुमान है।चोरों ने गांव के लगभग 18 किसानों के ट्यूबवेल से उपकरण चुराए, जिससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसान मोहम्मद नाजिम ने बताया कि चोर उनकी ट्यूबवेल से मोटर, स्टार्टर और तार ले गए हैं। क्रेशर मालिक नूर नबी के अनुसार, चोरों ने उनके क्रेशर का गेट और दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मशीनों सहित लगभग तीन लाख रुपये का माल ले गए हैं।इस मामले में नौगावां सादात थाना प्रभारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।



