मथुरा

प्रधानमंत्री मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मथुरा। वृंदावन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर महापौर विनोद अग्रवाल ने संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की जानकारी दी तो संत प्रेमानंद ने कहा हम भगवान से प्रार्थना करते हैं प्रधानमंत्री स्वस्थ रहें और भारत का ऐसे ही सुख विस्तार करते रहें। नगर निगम के महापौर बुधवार की सुबह श्रीराधाकेलि कुंज में एकांतिक वार्ता के दौरान पहुंचे। उन्होंने संत प्रेमानंद को फलों की टोकरी भेंट करते हुए कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और उन्हें आशीर्वाद दीजिए। इसपर संत प्रेमानंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु, स्वस्थ रहने की कामना करते हुए इसी तरह देश की तरक्की करते रहने का आशीर्वाद दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button