खैरथल
एनएचएम प्रबंधकीय चिकित्सा कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। राजस्थान में कई वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे चिकित्सा विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला खैरथल -तिजारा के कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एडीएम शिवपाल जाट को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।गौरतलब है की सोमवार को प्रदेश स्तर पर एन एच एम कार्मिकों ने सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की है। जिससे विभाग के चल रहे कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं । सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह शेखावत और संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सियाराम गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 4518 पदों के राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत वर्तमान में पात्र कार्मिकों को नियमित करण करने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया करने के बावजूद उक्त कार्मिकों को नियमित का परिणाम नहीं दिया गया है
सीएसआर रूल्स आने के बाद काफी कार्मिकों की असमायिक मृत्यु हो चुकी है उनको भी किसी तरह का परिलाभ नहीं मिला । वही रूल्स में आने के बाद 3 वर्ष से अधिक समय हो जाने के बावजूद भी एक भी कर्मचारी को नियमित ना ही किया गया ।जिसके चलते सभी एनएचएम कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा न मिलने पर भारी रोष व्याप्त है वही एनएचएम कार्मिक चिकित्सा विभाग में होने के बावजूद आरजीएस का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।वही अगर 5 दिन में मांगे पूरी नहीं होती है तो मजबूरन राज्यव्यापी आंदोलन करने का आह्वान किया है ।ज्ञापन देते समय ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अवधेश शर्मा, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर राकेश कुमार, ब्लॉक् नोडल ऑफिसर अशोक यादव, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर रामचरण यादव, राजेश गुप्ता, दुलीचंद,हीरालाल काँवत, मनीष, लेखपाल सैनी आदि एन एच एम कार्मिक उपस्थित रहें।


