नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। बलदेव के गांव हथौड़ा में रात साढ़े 11 बजे बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। परिजन शोर शराबा सुनकर जगे। थाना बलदेव को सूचना दी। सोचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। मंगलवार देर रात्रि साढ़े 11 बजे पूजा घर पर कमरे सो रही थी। तभी अचानक से मैन गेट में ईंट मारी गई। आवाज सुनकर जैसे गेट खोला, बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। महिला का पति नौकरी करता है। महिला की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान बुधवार दोपहर महिला ने दम तोड़ दिया। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि महिला का पति से विवाद सामने आया है। सीसीटीवी खंगाल जा रहे है। जल्द हे राजफाश किया जाएगा।



