भाजपा महासचिव अरुण सिंह व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूर से महेश सोनी की मुलाकात,
अमेठी के व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह से दिल्ली स्थित आवास पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अमेठी के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने स्नेहिल भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान महेश सोनी ने जनपद अमेठी के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद अरुण सिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों की हर उचित मांग पर सकारात्मक कार्यवाही ।की जाएगी। साथ ही सांसद ने जनपद अमेठी आने के आमंत्रण को भी ससम्मान स्वीकार किया। इसी क्रम में श्री सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय संजय मयूर से भी उनके दिल्ली आवास पर भेंट की। अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा औपचारिक मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। यह भेंट भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।
इन दोनों मुलाकातों को अमेठी जनपद के व्यापारियों व भाजपा संगठन के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।



