गोड्डा
संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में सांसद, विधायक एवं सीएसआर मद अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान के उपायुक्त के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के पूर्व लंबित योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अभियान मोड में कार्य करते हुए सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करने, पूर्ण योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने, इस वित्तीय वर्ष में ली गई योजनाओं को प्राक्कलन के अनुरूप पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला पूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार पूर्णेन्दु सहित कार्यालय कर्मी मौजूद थे।



