डीआईजी राकेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में निरीक्षण परेड संपन्न l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा। आज पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में डीआईजी राकेश कुमार सिंह, छिंदवाड़ा रेंज हेतु निरीक्षण परेड का आयोजन किया गया। परेड में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, ने डीआईजी राकेश कुमार सिंह का स्वागत करके किया इसके पश्चात रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी द्वारा परेड की सलामी दी एवं डीआईजी सिंह ने परेड की गुणवत्ता, वर्दी, अनुशासन, चाल-ढाल, शस्त्र, किट एवं उपकरणों का विस्तृत निरीक्षण किया।पहली बार पुलिस लाइन में किट परेड की जांच की गई, जिसमें सभी जवानों की वर्दी, बेल्ट, बूट, शस्त्र एवं ड्रिल अनुशासन का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात डीआईजी सिंह ने वाहन शाखा में वाहनों का निरीक्षण किया, जिसमें वाहनों की स्थिति, रखरखाव एवं दस्तावेजों की जांच की गई। तत्पश्चात दरबार लगाकर कर्मचारियों की फरियादें सुनी गईं एवं संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान डीआईजी सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और सुरक्षा है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को सदैव अनुशासन, समयपालन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। निरीक्षण परेड के उपरांत डीआईजी सिंह ने पुलिस लाइन परिसर, शस्त्रागार, वाहन शाखा, प्रशिक्षण कक्ष, बैरक एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, डीएसपी (यातायात) रामेश्वर प्रसाद चौबे, एसडीओपी परासिया जितेंद्र सिंह जाट, एसडीओपी अमरवाड़ा कल्याणी बरकड़े, एवं एसडीओपी चौरई अजय राणा भारती जाट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण परेड का संचालन रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन छिंदवाड़ा आशीष तिवारी द्वारा किया गया l




