अमरोहा
अमरोहा में बाइक सवार की गोवंश से टक्कर में मौत
चौराहे से घर लौट रहा था युवक, बिना पुलिस कार्रवाई किया अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक आवारा गोवंश से टकरा गई थी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्ण कुमार (30) के रूप में हुई है, जो देहरी खादर के निवासी थे। वह ढड़ियाल चौराहे से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे आदमपुर गवा सीमा के पास उनकी बाइक एक आवारा गोवंश से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।मृतक कृष्ण कुमार अपने पीछे पत्नी राजबाला और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



