सिंगरौली

सिंगरौली नगर निगम ने सफलतापूर्वक किया IGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। रीवा संभाग के अंतर्गत सिंगरौली नगर निगम में 15 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित कर्मयोगी iGOT लर्निंग वीक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवधि में निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि इस पहल से कार्यकुशलता और सेवा प्रदायगी में पारदर्शिता एवं दक्षता को बढ़ावा मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के उपयोग, जनसेवा में गुणवत्ता सुधार और नवाचार आधारित कार्यप्रणालियों पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के उत्साहपूर्ण सहयोग की सराहना की गई। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से कर्मचारियों की क्षमता विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button