गोड्डा
जन जागरुकता से ही समाज की कुरीतियों पर लगाम : डालसा
सदर प्रखंड के सैदापुर, ढोड़री, खटनई व रूपियामा पंचायत में चलंत लोक अदालत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सदर प्रखंड के सैदापुर, ढोड़री, खटनई व रूपियामा पंचायत में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को बाल विवाह ,साइबर ठगी,डायन निषेध अधिनियम आदि से संंबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान डालसा की ओर से गठित न्यायिक टीम में शामिल एलएडीसी अजीत कुमार, आयुष राज,अधिकार मित्र अविनाश कुमार सिंहा, काजल कुमारी, बंदना कुमारी आदि ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों का सफाया करने के लिए जन जागरुकता की जरुरत है। कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। देश आज तेजी से विकास की ओर अग्रसर है । बावजूद बाल विवाह आज भी समाज के लिए कोढ़ बना हुआ है। बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम जैसी कुरीतियों को भी समूल नाश कराने की जरुरत है। 21 बर्ष के पूर्व शादी करना अपराध है। इस उम्र में छात्र छात्राओं को शिक्षा प्राप्त कर बेहतर भविष्य तलाश करने की आवश्यकता होती है। इस उम्र में अगर शादी हो जाती है तो खासकर लड़कियों को अनेक समस्याओं से गुजरना पड़ता है ।सरकार की ओर से इस प्रकार के विवाह को निषेध माना गया है तथा दोनों पक्षों के परिवार को, बारातियों, पंडितों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। साइबर ठगी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने मोबाइल का कभी भी गलत इस्तेमाल मत कीजिए ।खासकर लड़के लड़कियों को शादी के जाल में नहीं फसाने की सलाह दी ।कहा कि पोक्सो बहुत ही कठोर कानून बनाकर आया है ।यह गलत लड़के लड़कियों की जिंदगी को तबाह कर सकता है ।इससे बचने की जरूरत है। अधिकार मित्र इंतखाब आलम,जायसवाल मांझी ने बाल विवाह ,डायन निषेध अधिनियम सहित डालसा स्कीम पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार एक ऐसा मंच है जहां से सभी प्रकार के संवैधानिक विवाद का निष्पादन संभव है ।



