बरेली
समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता पीडीए की सोच के साथ गाँव-गाँव, गली-गली तक पहुंचने को तैयार है

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा “बूथ जीतेंगे तो 2027 में सरकार बनाएंगे। समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता आज पीडीए की सोच के साथ गाँव-गाँव, गली-गली तक पहुंच रहा है।और पीडीए की जनता सत्ता परिवर्तन करने को तैयार है।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा” जनता मंहगाई, बेरोज़गारी और बदहाल सफाई व्यवस्था से त्रस्त है।
पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा”आज उत्तर प्रदेश में किसान ठगा गया है, नौजवान ठहरा हुआ है और व्यापारी डरा हुआ है।बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया और नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पाल,मो मुस्ताक अहमद को जोरदार स्वागत हुआ सभी ने बधाई दी



