बरेली
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न अनुभागों/पटलों का किया औचक निरीक्षण
कार्यालय में कार्य के प्रति बेहतर माहौल बनाने तथा जनसामान्य से संबंधित कार्यों को तत्परता से कराने के दिए निर्देश-जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न अनुभागों/पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम, अभिलेखागार, शस्त्रागार, इंग्लिश कार्यालय, ई-डिस्ट्रिक कार्यालय, कंट्रोल रूम सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में अभिलेखों एवं पंजिकाओं के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं श्रेणीबद्ध तरीके से सुरक्षित रखे जाएं, जिससे आवश्यकतानुसार उनकी त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी अपरिचित आदमी रिकार्ड रुम आदि में प्रवेश ना करें और सीसीटीवी कैमरे से पूरा रूम कवर कराया जाए। दस्तावेजों का रखरखाव बेहतर तरीके से और सुरक्षा के साथ किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन कार्यालय पहुंचे और वहां जानकारी ली कि कर्मचारी समय आते है या नहीं। कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका भी मांगी, जिस पर अवगत कराया गया कि कार्यालय में बायोमैट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज होती है तथा समस्त कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्य के प्रति बेहतर माहौल बनाने तथा जनसामान्य से संबंधित कार्यों को तत्परता से कराए जाने के निर्देश दिए साथ ही कार्यालय की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रामजन्म यादव, नाजिर कलेक्ट्रेट त्रिवेणी सहाय सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


