जामताड़ा

23 बच्चियों की जिंदगी बची, डॉ. इरफान अंसारी बने मसीहा

23 girls' lives saved, Dr. Irfan Ansari became the savior

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जामताड़ा के नारायणपुर प्रखण्ड में शनिवार शाम को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और धुआं फैलने से 23 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरन्त सीएचसी नारायणपुर मे भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द करके नारायणपुर अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हालचाल जाना। मंत्री के पहुंचते ही अस्पताल में अफरा-तफरी शांत हो गई और पूरा स्टाफ अलर्ट मोड में आकर तेज रफ्तार से इलाज में जुट गया। कुछ ही देर में सभी बच्चियों की हालत स्थिर हो गई। वही मंत्री ने मीडिया से कहा कि उपचार के बाद सभी छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, जरूरत पड़ी तो उन्हें बड़े अस्पताल में भेजा जायेगा,माता-पिता को भरोसा दिलाया कि सरकार हर सम्भव मदद देगी। मंत्री ने कहा कि यह घटना बारिश और ठनका गिरने की वजह से हुई है। लेकिन नारायणपुर की जनता स्वास्थ्यकर्मी और समाजसेवियों की मदद से बड़ी घटना टल गई। उन्होंने मीडिया का भी आभार जताया। जिन्होंने तुरन्त सूचना साझा की। अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डॉ. अंसारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त फंड है, अस्पताल की हर जरूरत तुरन्त पूरी की जायेगी। इलाज में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी,और जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए गये हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button