स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत जयरामडंगा में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
Successful organization of blood donation camp in Jayaramdanga under the Healthy Women, Strong Family Campaign

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जयरामडंगा गाँव में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निर्देश फाउंडेशन एवं LIC HFRL प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन, साहिबगंज द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा रक्तदान एक महादान है। इसके माध्यम से जहाँ जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, वहीं समाज में एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित होता है।इस रक्तदान शिविर में कुल 29 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें से 15 यूनिट रक्त महिलाओं द्वारा दान किया गया। यह पहल ग्रामीण स्तर पर महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी। सिविल सर्जन ने निर्देश फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा एक छोटे से गाँव में इतने यूनिट रक्त का संग्रहण करना वाकई प्रशंसनीय है। यह इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण महिलाएँ भी अब रक्तदान में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आगे उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में मरीजों की जान बचाई जा सके। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिसने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



