बागपत

श्री रघुवर रामलाल समिति बड़ा ठाकुरद्वारा मंदिर बागपत में हुआ भव्य उद्घाटन समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। नगर के बड़ा ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में श्री रघुवर रामलाल समिति द्वारा भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन (भानु) के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रीय महासचिव प्रदीप धामा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण धार्मिक धुनों और जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में गणेश भोग का आयोजन संजय प्रजापति (जिला अध्यक्ष, एकल अभियान आरएसएस बागपत) द्वारा किया गया। वहीं गणेश तिलक की रस्म जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने निभाई। प्रेमचंद गुप्ता (पेट्रोल पंप संचालक) ने गणेश माल्यार्पण किया, जबकि गणेश आरती की जिम्मेदारी समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष पवन तिवारी ने संभाली।

इस अवसर पर सुभाष लखेरा, मोंटी चौहान, दीपक गुप्ता, संजय रुहेला, बिजेंद्र गौतम, सोनू शर्मा, सुजीत लखेरा, डॉ. नरेंद्र, सोनू गुप्ता, शिवम् शर्मा, रोहताश फौजदार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक ढंग से पटका, माल्यार्पण, पगड़ी और शौर्य के प्रतीक तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन मंचन में नारद मोह लीला का सुंदर चित्रण किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा और भजन संध्या में रामभक्तों ने भक्ति भाव से झूमते हुए भाग लिया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें रामलीला के विभिन्न प्रसंग मंचित किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button