बरेली
समाजवादी कार्यालय पर संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय, मिशन कंपाउंड सिविल लाइंस बरेली में आज संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने की। जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी ने समानता, भाईचारे और इंसानियत का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को दिशा देता है।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी जी ने कहा कि संत नामदेव जी ने समाज में भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी, उनकी शिक्षाएँ आज के दौर में और भी प्रासंगिक हैं। अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर जी ने कहा कि संत नामदेव जी ने जीवन भर समानता, श्रम और आत्मसम्मान की अलख जगाई।गोष्ठी का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर संत नामदेव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव,महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, अशोक यादव ,अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष श्यामवीर यादव,संजय वर्मा एडवोकेट,जितेंद्र मुंडे,संजीव कश्यप, बृजेश आजाद,कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओमप्रजापति,रमीज हाशमी आदि लोग मौजूद रहे।



