साहेबगंज

साहेबगंज में कृषि एवं आत्मा योजनाओं की समीक्षा बैठक, रबी बीज वितरण की तैयारी तेज करने का निर्देश

A review meeting of agriculture and ATMA schemes was held in Sahebganj, and instructions were given to expedite preparations for distribution of Rabi seeds.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिला कृषि पदाधिकारी-सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, साहेबगंज, प्रमोद एक्का की अध्यक्षता में कृषि एवं आत्मा के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में साहेबगंज जिला में कार्यरत प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों ने भाग लिया।तत्पश्चात जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा कृषि से संबंधित विभिन्न योजना यथा- बीज विनिमय एवं वितरण योजना, बिरसा फसल विस्तार योजना, KCC, मिट्टी नमूना संग्रह, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना, PDMC, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं NFSNM के प्रगति की समीक्षा की गई, बीज विनिमय एवं वितरण योजना अंतर्गत रबी मौसम हेतु गेहूं बीज HIL India का प्रभेद- HD-2967 का 2000 क्विंटल, HD-3086 का 2000 क्विंटल तथा NSC का HD 2967 प्रभेद का 1000 क्विंटल बीज का आवंटन आदेश प्राप्त हुआ है। गेहूं बीज का दर 3975 रु/ क्विंटल है, इस योजना अंतर्गत किसानों को 50% अनुदान पर 1987.50 रु0/क्विंटल पर देय होगा। सरसों बीज हेतु DRMR-150-35 एवं RH-761 प्रभेद का बीज 5145 रु/ क्विंटल की दर से किसानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। चना बीज हेतु GNG-2299 प्रभेद का 4650 रु/ क्विंटल की दर उपलब्ध कराया जाएगा। संबधित प्रखंडों के कृषक ब्लॉकचेन के माध्यम से लैम्पस / पैक्स / FPO से बीज प्राप्त कर सकते हैं। रबी के विभिन्न बीज वितरण हेतु सभी बी.ए.ओ/बी.टी. एम./ ए.टी.एम को आवश्यक तैयारी करने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा केन्द्र प्रायोजित योजना प्रति बूँद अधिक फसल योजना के प्रगति की समीक्षा की गयी है। सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों को सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करने का निदेश दिया गया।जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला में कुल 672637 प्लाट के विरूद्ध मात्र 76884 प्लाट का सर्वे हो पाया है। सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों को सर्वेयर की संख्या बढ़ाने एवं सर्वे के कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। कार्य नहीं करने वाले कृषक मित्रों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में आत्मा योजना अंतर्गत किसान समृद्धि योजना की भी समीक्षा की गयी, बैठक में संबंधित प्रखंड बी.टी. एम./ ए.टी.एम को निदेश दिया गया कि लक्ष्य के अनुरूप अपने-अपने प्रखंड में अधिष्ठापित सोलर पम्प का भौतिक सत्यापन पूर्ण करने का निदेश दिया गया। मशरूम उत्पादन विषय पर उप परियोजना निदेशक, आत्मा मन्टू कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उप परियोजना निदेशक के द्वारा मशरूम उत्पादन की तकनीकी एवं प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही साथ NFSNM योजना के कृषि मैपर के बारे में सभी उपस्थित बी.ए.ओ/ बी.टी.एम./ ए.टी.एम को कृषि मैपर एप्प में NFSNM योजना अंतर्गत किए गए फसल प्रत्यक्षण का निबंधन कराना एवं जियो टैग फोटोग्राफ्स अपलोड करने के बारे में कंचन कुमार सुमन के द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। बैठक में मुख्य रूप से उप परियोजना निदेशक, आत्मा मन्टू कुमार एवं संबंधित प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, BTM एवं ATM ने बैठक में भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button