पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान और 15वें वित्त की राशि व्यय पर जोर
Emphasis on payment of honorarium to Panchayat Assistants and expenditure of 15th Finance amount

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज आज जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायत सहायकों के मानदेय का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। साथ ही 15वें वित्त आयोग की अवशेष राशि के प्रभावी और पारदर्शी व्यय पर विशेष जोर दिया गया, ताकि पंचायत स्तर पर बुनियादी ढाँचे का विकास तेज़ी से हो सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन इस प्रकार किया जाए जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों और उनका जीवन स्तर सुधरे। प्रत्येक योजना को जन उपयोगी बनाना पंचायत पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके अलावा पंचायत सचिवालयों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उन्हें सशक्त बनाने पर बल दिया गया, ताकि ग्रामीण स्तर पर आम नागरिकों को बेहतर सुविधा और सेवाएं प्राप्त हो सकें। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें और पंचायतों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में योगदान दे।



