बिजनौर

संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाया जाए अभियान – डीएम 

मुख्य आवाज अनुराग शर्मा जिला संवाददाता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की समाप्ति के बाद तहसील सदर के डबाकरा हाल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कौशलेंद्र सिंह, आईएएस/ बीडीओ कुणाल रस्तोगी, जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता तहसीलदार सदर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक तथा 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इस पर उन्होंने अभियान से संबंधित सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी कार्य योजना तैयार कर अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाना सुनिश्चित करें। इसी के साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर समुचित साफ सफाई बनाए रखें तथा समय समय पर कीटनाशक दवाओं एवं फॉगिंग कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये की संचारी रोग एवं वैक्टर जनित रोग के बचाव व सावधानी के बारे में निरंतर प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें तथा अभियान को पूर्णतः सफल बनाने में किसी भी स्तर से कोई कसर न छोडी जाये। उन्होंने कहा कि डेंगू/संचारी रोगों तथा मलेरिया बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए अंतर विभागीय सहयोग से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाये।
उन्होंने जिला पंचायत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेषकर झाडियों की कटाई करना सुनिश्चित करें एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई तथा जल निकासी का विशेष ध्यान रखे। नगरीय क्षेत्रों मे समस्त अधिशासी अधिकारी कचरा निस्तारण तथा नालियों की सफाई के साथ-साथ पेयजल की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखें। अपने रोस्टर के अनुसार कार्य करते हुये बुखार के रोगी मिलने पर विशेषतया उस क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराये जाने के निर्देश प्रदत्त किय जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान जिस प्रकार विगत वर्षों में सफलतापूर्वक संचालित हुआ उससे बेहतर और गुणवत्ता पूर्वक रूप से माह अक्टूबर में आयोजित अभियान आयोजित होने वाले संचारी एवं दस्तक अभियान को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button