गाजियाबाद
पथ विक्रेताओं की आजीविका बचाने की मांग, यूपीएसआईडीसी पर मनमानी का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी द्वारा चलाए जा रहे नव उदित कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब ठेली-पटरी व्यवसायियों को हटाए जाने का मामला गरमाया हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस कार्रवाई से गरीब मजदूरों की रोजी-रोटी छिन रही है और उन्हें जबरन बेरोजगार किया जा रहा है।
युवा हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने इस कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कहा कि ये गरीब लोग अपने जीवन-यापन के लिए मेहनत-मजदूरी करते हैं। ऐसे में सरकार जहां स्वरोजगार को प्रोत्साहित कर रही है, वहीं स्थानीय अधिकारी उनकी आजीविका छीन रहे हैं। उन्होंने यूपीएसआईडीसी के अधिकारी ए.के. शर्मा से मिलकर अपील की कि ठेली-पटरी वालों और अन्य छोटे व्यापारियों को विस्थापित न करें और सामाजिक परिवेश को संतुलित बनाए रखा जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी गरीब मजदूर पर अत्याचार न हो और किसी की रोजी-रोटी न छीनी जाए। उन्होंने शासन से भी विनम्र निवेदन किया कि इन लोगों का सहयोग करें और उन्हें अनायास प्रताड़ित न किया जाए।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार के साथ मालती देवी, ललिता, सुमित्रा, सुमन, उर्मिला, शाति, निशा, नेहा और बबीता ने भी यूपीएस आई डी सी के प्रशासनिक भवन के सामने पहुचकर अपनी रेहड़ी पटरी हटाए जाने का विरोध किया है

