जामताड़ा

कर्माटांड़ में चला अतिक्रमण मुक्त अभियान, दुकानदारों ने किया सहयोग

Encroachment-free drive launched in Karmatand, shopkeepers cooperated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक से लेकर मुख्य बाजार गणपत महतो चौक होते हुए बजरंगबली मंदिर तक शनिवार को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम की उपस्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल के सहयोग से संचालित हुआ। अभियान के दौरान सड़क एवं बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत कई दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर रखे गए चौकी, एल्वेस्टर और अन्य सामान को प्रशासन ने तुरंत हटवा दिया। वहीं, कुछ दुकानदार नाला के ऊपर स्लिप डालकर दुकान को आगे तक बढ़ा लिए थे। ऐसे दुकानदारों को अंचल अधिकारी ने एक से दो दिनों का समय देते हुए स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी। अभियान के दौरान बाजारवासियों एवं स्थानीय दुकानदारों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। कई दुकानदारों ने कहा कि यदि एक दुकान का अतिक्रमण हटाया गया है तो बाकी दुकानों का भी हटना चाहिए, ताकि बाजार क्षेत्र में समानता बनी रहे और किसी को पक्षपात का लाभ न मिले। अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम ने मौके पर बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाया गया है। आगे चलकर नापी कर शेष एंक्लोजमेंट पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा। इस दौरान अंचल कर्मी हितेश दास, एसआई विकास कुमार सहित प्रखंड के अन्य कई कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासन के इस कदम की चर्चा पूरे बाजार क्षेत्र में रही और लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसी कार्रवाई से बाजार में व्यवस्था बनी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button