जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने फाइनल मैच का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया होंसला
Julie Khristmani Hembram inaugurated the final match and boosted the morale of the players.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आदिवासी किसान क्लब मालयापाड़ा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में करीब 24 टीमों ने भाग लिया।।फाइनल मुकाबला फुटबॉल क्लब महुलपहाड़ी और वेस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के बीच हुई। जहां रोमांचक पेनल्टी शॉट आउट के बाद वेस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब विजेता बनी। बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने फाइनल मैच का आगाज किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही आयोजनों के माध्यम से सुदूरवर्ती इलाकों में मौजूद प्रतिभा सम्पन्न खिलाड़ियों को एक आयाम प्राप्त हुआ करता है तथा खेल जीवन में अनुशासन और ऊर्जा लाते हैं। साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार की महिलाओं और आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे मंईया सम्मान योजना और मुख्यमंत्री राज्य वृद्ध पेंशन योजना की जानकारी साझा किया। जुली हेंम्ब्रम ने विजेता टीम वेस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब को बतौर इनाम नकद ₹10,000 और उपविजेता फुटबॉल क्लब महुलपहाड़ी को ₹8,000 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों चेहरे पर खुशी झलक रहा था। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रायमन मुर्मू, सचिव जादू मरांडी, संजय मरांडी, टुडू और पंचायत उपमुखिया जियोंन मरांडी सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।



