आदि कर्मयोगी अभियान के तहत भव्य ग्राम सभा आयोजित
A grand village meeting was organised under the Adi Karmayogi campaign.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा, पाकुड़। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के ग्राम कलदम पहाड़, तेतूल टोला पंचायत सोनाधनी में शनिवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत भव्य ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में विभागीय पदाधिकारी, कर्मीगण, JSLPS की दीदियाँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से आदि कर्मयोगी शपथ” ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के. सी. दास ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न प्रखंडीय योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी और ग्रामीणों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। ग्राम सभा का यह आयोजन ग्रामीण जागरूकता, सहभागिता एवं सामूहिक संकल्प का अद्भुत उदाहरण रहा।



