गोड्डा
आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे द्वारा टाटा मैजिक सवारी वाहनों को आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवागमन कि सुविधा को सुगम बनाना है। महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बता दें कि झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (पलाश) के तत्वावधान में जिले में आजीविका ग्रामीण योजना का शुभारंभ किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे।


