साहेबगंज

गायत्री शक्तिपीठ की हुई बृहत सफाई, सामूहिक पितर तर्पण आज

Massive cleaning of Gayatri Shaktipeeth, collective offering of ancestors today

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र की तैयारी जोरों से की जा रही है। शनिवार को गायत्री परिवार के परिजनों ने मिलकर शक्तिपीठ की वृहद सफाई की। बताया गया कि रविवार की सुबह नौ बजे शक्तिपीठ में सामूहिक पीतर तर्पण किया जाएगा तथा सोमवार को सुबह नवरात्र के अवसर पर मंगल कलश स्थापित किए जाएंगे। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक हरिहर प्रसाद मंडल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को शक्तिपीठ में दर्जनों भाई बहनों ने मिलकर गर्भगृह आंगन नाला सड़क की बृहत सफाई की। उन्होंने यह भी बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रविवार को सामूहिक पीतर तर्पण किया जाएगा जिसमें करीब साठ से अधिक लोग शामिल होंगे। व्यवस्थापक श्री मंडल ने बताया कि शारदीय नवरात्र के पहले पूजा में सोमवार को मंगल कलश स्थापित किया जाएगा। उस दिन अगले नौ दिनों तक चलने वाला नवरात्र जप अनुष्ठान के लिए संकल्प किए जाएंगे। आज की सफाई में डा दीपक कुमार, हरिहर प्रसाद मंडल, सत्यदेव सिंह शिवशंकर निराला निरंजन मंडल सीतेस कुमार रुद्र कुमार जयराम चौधरी राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button