अमरोहा

अमरोहा में जिम जा रहे युवक से मारपीट,

कैलसा बॉर्डर पर तीन लोगों ने की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : देहात थाना क्षेत्र के कैलसा बॉर्डर स्थित एक जिम में मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों ने एक जिम जा रहे युवक की पिटाई कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित अंकित शर्मा नाम का युवक रोजाना जिम करने आता था। शनिवार को जिम में एक अन्य युवक से उसकी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उस युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और अंकित की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सर्किल सीओ अवध भान सिंह भदोरिया के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कृष्णा, जीतू और अवि नाम के तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button