साहेबगंज

आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु कैम्प की पूर्व तैयारी पर हुई ऑनलाइन समीक्षा बैठक

Online review meeting held on pre-preparation of camp for mandatory biometric update in Aadhaar

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में आधार में 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1 एवं MBU-2) बड़ी संख्या में लंबित है। इस कार्य की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आगामी 23 सितम्बर 2025 से जिलेभर में विशेष आधार अपडेट कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इसी संदर्भ में जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी), साहिबगंज संदीप कुमार की अध्यक्षता में एम0के0एस0 के जिला प्रबंधक, शिक्षा विभाग के एम0आई0एस0 ऑफिसर तथा सभी ऑपरेटरों के साथ एक समीक्षात्मक ऑनलाईन बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्देश दिये गये कि निर्धारित कैम्पों के सफल संचालन के लिए विद्यालय स्तर पर समन्वय स्थापित किया जाए। कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक दिन के कार्य उपरांत संबंधित प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ समय पर उपलब्ध कराए जाएं। कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी बच्चे आधार बायोमेट्रिक अपडेट से जुड़ें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की सरकारी योजना, छात्रवृत्ति या अन्य सुविधा प्राप्त करने में कठिनाई न हो। उन्होंने सभी ऑपरेटरों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करने का आग्रह किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button