बोकारो

बोकारो में एटीम से 04 लाख की लूट, तीन गये जेल

Rs 4 lakh looted from ATM in Bokaro, three sent to jail

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो में मुर्तजा अंसारी को कुछेक लोगों ने बेवकूफ बनाकर करीबन 04 लाख लूट लिए थे। police ने इस मामले में आज तीन लोगों को जेल भेजा है। यह मामला #माराफारी थाना क्षेत्र का है। 22 जून 2025 की शाम लगभग 07 बजे बालीडीह क्षेत्र के मखमदुमपुर निवासी मो. मुतर्जा अंसारी सिवनडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से एचडीएफसी बैंक के अपने एकाउंट से पैसा निकालने पहुंचे। पहली ट्रांजैक्शन के बाद उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया, जिससे वे परेशान हो गए। ए टीएम पर लिखे मोबाइल नंबर – 9204545763 पर सहायता के लिए कॉल करने पर उधर से बोला गया कि थोड़ा पीछे आकर पुनः पिन डाले। जब इसके बाद भी एटीएम फंसा रहा तो निर्देश मिला कि बांसगोड़ा एसबीआई एटीएम के पास इंजीनियर है, वहां जाकर मदद ले। जैसे ही वे वहां पहुंचे, उनके खाते से ₹03,87,999 रुपए की निकासी हो गई। DSP, मुख्यालय के अनुसार 25 जून 25 को मुर्तजा की पत्नी निखत प्रवीण ने माराफारी थाना में कांड संख्या – 54/ 25 दर्ज करवाया। इसके बाद #एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर जांच शुरू हुआ। जब पुलिस ने इस मोबाइल नंबर ( 9204545763 ) के मालिक कोडरमा जिला के निवासी लक्ष्मण कुमार की हिरासत में लिया तो इसने बताया कि लालच में आकर अपना मोबाइल, बैंक खाता का पासबुक और ATM कार्ड कोडरमा के ही निवासी सूरज शर्मा को सौंप दिया था। सूरज ने बिहार के नवादा जिले की निवासी शशि शेखर को यह सब दे दिया था और बारसलीगंज, बिहार के शशि शेखर ने यह सारा कांड अंजाम दिया। डीएसपी, मुख्यालय के अनुसार अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल भी किए गये। इस मामले की जांच स.अ.नि. अरविंद प्रसाद यादव ने की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button