धनबाद

ये_धनबाद_का_कड़वा_सच_है अंदर विधानसभा की समिति की बैठक, बाहर अवैध कोयला खनन का कोयला सड़क किनारे से जाता हुआ

This is the bitter truth of Dhanbad. Inside there is a meeting of the Assembly Committee, outside coal from illegal coal mining is being transported along the roadside.

नेशनल प्रेस टाइम्सब्यूरो।
धनबाद। यह नजारा शनिवार को सर्किट हाउस के सामने का है. यूं तो धनबाद के बाशिंदों के लिए यह एक आम तस्वीर है. पर, आज कुछ विशेष है. दरअसल, जन सरोकार के विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की बैठक सर्किट हाउस में चल रही थी. प्रशासन और बीसीसीएल के तमाम आला अधिकारी दल-बल के साथ मौजूद थे. लेकिन, बाहर का नजारा आम दिनों सा ही रहा. अवैध कोयला खनन का कोयला अपनी नियत समय से सर्किट हाउस के बाहर की सडक पर उसी निर्भीकता के साथ साइकिल की सवारी करता हुआ जा रहा था. अब कुछ विद्वत पाठक सिटी लाइव को यह कोसते दिखेंगे कि आप लोगों तो हाइवा या ट्रक से हो रही कोयला चोरी नहीं दिखती है. साइकिल वाला तो बेचारा गरीब है. उन पाठकों के लिए हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि धनबाद का सच यही है- चोरी 100 किलो हो या 100 टन हो चोरी ही कही जाएगी. और यही चोरी रह रह कर जान-माल को लील रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button