अमरोहा

पितृ अमावस्या पर बृजघाट में उमड़े 5 लाख श्रद्धालु

दिल्ली-लखनऊ NH-9 पर 8 किमी लंबा जाम, रूट डायवर्जन प्लान नहीं हुआ लागू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के बृजघाट और तिगड़ी गंगा धाम में पितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। शनिवार रात से रविवार सुबह 9 बजे तक करीब 5 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बृजघाट गंगा घाट पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। वे पितरों की आत्मा की शांति के लिए हवन-यज्ञ करा रहे हैं। गरीबों को वस्त्र, भोजन और दान दे रहे हैं। पुरोहितों से घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर भारी जाम की स्थिति बन गई है। रात साढ़े 11 बजे से करीब 8 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी है। पुलिस की मौजूदगी में वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी हैं। श्रद्धालु कई किलोमीटर पैदल चलकर गंगा घाट पहुंच रहे हैं।जाम का मुख्य कारण रूट डायवर्जन प्लान का लागू न होना है। यह योजना शनिवार रात 10 बजे से शुरू होनी थी। भारी वाहनों का फंसा होना इस बात का प्रमाण है। तिगरी गंगा घाट पर भी स्नान के कारण जाम लगा है।पुलिस-प्रशासन ने पहले से व्यवस्था की थी। लेकिन कुछ वाहन चालकों ने गलत लेन में प्रवेश कर स्थिति बिगाड़ दी। पुलिसकर्मी जाम हटाने में लगे हैं। लोग अपने वाहन निकालने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button