अमेठी
ट्रैक पार करते समय चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। शनिवार को एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार शाम एक बुजुर्ग बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। रेलवे ट्रैक पर करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से उनका शव दो हिस्सों में बंट गया।
कोतवाली क्षेत्र के गौरीगंज रोड स्थित देवीपाटन मंदिर के पास लखनऊ-वाराणसी रेल खंड मार्ग पर शाम करीब 5 बजे बुजुर्ग ट्रैक पार कर रहा था।तभी अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
वही मृतक की पहचान शिवचरन सरोज (60) पुत्र रामपाल सरोज निवासी सलामत अली का पुरवा के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अमेठी
कोतवाली पुलिस और जीआरपी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

