बरेली
नमो युवा रन का शुभारंभ डिप्टी सीएम ने झंडी दिखाकर किया
ब्रजेश पाठक बोले: सपा के शासन में अपराधी पलते थे अब कानून का राज है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। जिसके तहत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में नमो युवा रन के आयोजन शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात करते हुए नमो युवा रन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही अखिलेश यादव की तरफ से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने को लेकर उन्होंने कहा कि जब-जब सूबे में सपा की सरकार रही गुंडों को फलने फूलने का मौका मिला। भाजपा की सरकार में अपराधी और माफिया प्रदेश छोड़ने को मजबूर हुए। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले अपने अंजाम पर पहुंचे। प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष, आदेश प्रताप सिंह, विधायक डी.सी. वर्मा, विधायक डॉ.एम.पी. आर्या, विधायक राघवेंद्र शर्मा, विधायक श्याम बिहारी लाल, व स्पोर्ट्स स्टेडियम के आरएसओ सहित समस्त कोचेज आदि मौजूद रहे।



