बरेली

बीडीए की ज्यादती बर्दाश्त नहीं किसान नेता बोले राकेश टिकैत के सामने उठाएंगे मुद्दा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने किसानों की परेशानी देख बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि उनके राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत मंगलवार को बरेली आ रहे हैं। बीडीए से पीड़ित किसानों के बारे में उन्हें बताएंगे। कहा कि बीडीए ने सैकड़ों किसानों से उनकी जमीन बेभाव छीन ली और उचित मुआवजा भी नहीं दिया है। भूमिहीन हुए अधिकांश किसान कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने को विवश हैं। किसान यूनियन के नेता रविवार को पुराने रोडवेज बस अड्डे पास स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार सुबह 11 बजे नेहरू युवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में आ रहे हैं। इस दौरान कृषि क्षेत्र की 17 बिंदुओं पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष ने ग्रेटर बरेली का भी मुद्दा उठाया। कहा कि इसमें कॉलोनी बसाने को बीडीए ने नौ गांव के किसानों की बिना सहमति के 267.1925 हेक्टेयर जमीन ले ली है। जमीन देने से मना करने वाले 700 से अधिक किसानों पर जिला प्रशासन दबाव बना रहा है। इन्हें नोटिस जारी कर दिया है। जिला प्रवक्ता हाजी एम. इकबाल ने कहा कि बीडीए टाउनशिप के नाम पर केवल किसानों को प्रताड़ित कर रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button