झुंझुनू
कलश यात्रा व नवरात्रा घटस्थापना आज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। जय मां दुर्गा सेवा समिति टोडी गुढ़ागौड़जी द्वारा सोमवार को पॉवर हाउस बालाजी मंदिर से सुबह 10.15 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो कस्बे के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए टोडी स्थित दुर्गा माता पांडाल टोडी पहुंचेगी। जहां मां दुर्गा की घट स्थापना दोपहर 12.15 बजे मंत्रोच्चार के साथ स्थापना होगी।जहां प्रतिदिन सुबह की आरती 9.15 बजे व शाम की आरती रात्री 9.15 बजे होगी।



