गोड्डा

मेहरमा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। दुर्गा पूजा एवं मेला को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मेहरमा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने किया। बैठक में एसडीपीओ ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों और मेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, निगरानी टीम और पेट्रोलिंग गश्ती दल की व्यवस्था की जाएगी। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने पूजा समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था तथा साउंड सिस्टम के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करें। साथ ही, किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस अवसर पर बीडीओ अभिनव कुमार ने कहा कि प्रशासन व आम जनता के आपसी सहयोग से ही बड़े पर्व और मेलों का सफल आयोजन संभव है। वहीं, सीओ मदन महली ने पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में सभी पूजा समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को पूरी तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया। दौरान बैठक में मेहरमा प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, अंचलाधिकारी मदन महली, मेहरमा प्रभाग की इंस्पेक्टर रूबी मिंज, थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सहित मेहरमा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button