अमेठी

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता थे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

भाजपा मंडल इकाई ने मनाई डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी । भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्र वादी विचारक और शिक्षाविद् डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा की मंडल इकाई की ओर से माल्यार्पण और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला महामंत्री केशव सिंह ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन यात्रा का उल्लेख करते हुए डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पक्षधर थे। उन्होंने कश्मीर में धारा -370का हमेशा विरोध किया और अखंड भारत के निर्माण का संदेश दिया।
मंडल अध्यक्ष राम शंकर जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, एडवोकेट रवि प्रताप सिंह, त्रियुगीनारायण शुक्ल ,देव‌ प्रकाश पाण्डेय, शीतला यादव, राकेश पाण्डेय , कुसुम सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button