बरेली

तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, मादक पदार्थ तस्करी करने वाले आठ गिरोह पंजीकृत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिले में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर स्मैक और अफीम जैसे मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में अलग अलग थानों में आठ गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। आठ गिरोह के 31 सदस्यों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। आठ गिरोह में से तीन फरीदपुर थाने में जबकि पांच गिरोह जिले के अन्य थानों में पंजीकृत किए गए हैं।
फरीदपुर के मोहनपुर का निवासी शहादत खां के गिरोह में तीन सदस्य नसीम, आदिल खां और सालिम है। दूसरा राहुल गिरोह है। राहुल निवासी ग्राम अंजनी सिरौली के गिरोह में शांति कुमारी पत्नी चन्दन सिंह निवासी ओखेनी तेली टोला जनपद हजारीबाग झारखंड सदस्य है। तीसरा गैंग महावीर ग्राम सल्लन नगर थाना बिनावर बदायूं का है। इसमें ओमवीर पुत्र राधेश्याम, वीरेंद्र, हुकुम सिंह निवासी ग्राम सेनपुर दातागंज बदायूं है। पांचवां गैंग मानिश निवासी नई बस्ती फतेजगंज पश्चिमी का है। इसमें अफजाल और शरीफ अहमद ग्राम टिटौली फतेहगंज पश्चिमी शामिल हैं। छठे गैंग में अखिल विश्वकर्मा पुत्र निवासी ग्राम डिफेंस कॉलोनी इज्जतनगर का है। यह गैग फरीदपुर में पंजीकृत हुआ है। इसमें बबलू ग्राम देवकोला आंवला और रूपकिशोर शर्मा निवासी चौधरी तालाब सदस्य हैं। सातवें गैंग का लीडर नौबत यादव है जो मेहतरपुर बिथरी चैनपुर का निवासी है। इसमें संतोष मौर्य निवासी नवादा शेखान और दिनेश यादव निवासी खुर्रम गौटिया थाना बारादरी हैं।
आठवें गैंग में असगर अली उर्फ गुड्डू निवासी शाहनूरी मस्जिद जोगी नवादा बारादरी के नाम पर पंजीकृत है। इस गैंग में चार सदस्य हैं, जो सभी बारादरी के निवासी हैं। इनमें आदिल पुत्र तौफीक, उस्मान अली उर्फ गद्दी, शबा पत्नी आदिल, नूरी पत्नी असगर अली निवासी शाहनूरी मस्जिद जोगी नवादा शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button