अमरोहा

एक रात में 12 से अधिक किसानों के ट्यूबवेल लूटे

अमरोहा में चोरों ने स्टार्टर और ऑपरेटर चुराए, फसल सिंचाई प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र के भटोला शर्की गांव में शनिवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक दर्जन किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। उन्होंने कोठरियों के ताले तोड़कर स्टार्टर और ऑपरेटर चुरा लिए।प्रभावित किसानों में प्रेम सिंह, लाला, रामोतार सिंह, नितपाल सिंह, कल्लन सिंह, देवराज सिंह, हेमराज सिंह, नन्हे सिंह, सुभाष सिंह, श्याम सिंह, खेमराज सिंह और लखपत सिंह शामिल हैं। चोरी उस समय हुई जब किसान अपने खेतों में मौजूद नहीं थे। सुबह खेतों पर पहुंचने पर किसानों ने देखा कि ट्यूबवेलों की कोठरियों के ताले टूटे हुए थे। कीमती स्टार्टर और ऑपरेटर गायब थे। किसानों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। किसानों ने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। उनका कहना है कि इस चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उपकरण नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो सकती है। किसानों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button