
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा पुलिस ने थाना सैदनगली और एसओजी टीम के साथ मिलकर मुठभेड़ में दो गोकशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चाहत और अल्तमश से दो अवैध तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक हुंडई एसेंट कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर 20 सितंबर 2025 की रात को उझारी ढबारसी रोड पर चेकिंग की जा रही थी। एक तेज रफ्तार कार को रोकने का इशारा किया गया। कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।पुलिस ने पीछा कर कार को रोका। आरोपियों ने दोबारा पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अल्तमश पुत्र नबी और दूसरे ने चाहत पुत्र जुबेर अहमद बताया। दोनों हापुड़ के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं।अल्तमश ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आवारा गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस दिल्ली में बेचते थे। 1 सितंबर 2025 को अमरोहा-सम्भल सीमा पर चांदपुर और मथना गांवों में भी गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना सैदनगली में पहले से मामला दर्ज है।अल्तमश एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




