अमेठी

शिक्षकों ने विद्यालय मर्जर व्यवस्था का जताया विरोध किया धरना

पेयरिंग और मर्जिग़ के विरोध में शिक्षकों ने बीआरसी दिया धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

अमेठी ।बी आर सी परिसर में शिक्षक ,अनुदेशक, शिक्षामित्र बच्चों के अभिभावकों ने मिलकर विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया।
स्कूल में छात्रों की घटती संख्या को देखते हुए बिना मानक के ही स्कूलों को मर्ज करने की प्रक्रिया शासन द्वारा किया जा रहा है। जिसको लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के आवाहन के क्रम में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में बी आर सी अमेठी गौरीगंज , शाहगढ़ ,बहादुरपुर तथा अन्य ब्लाकों पर शिक्षक, अभिभावक ,अनुदेशक, शिक्षामित्र बच्चों के अभिभावकों ने मिलकर धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि मर्जर होने से शिक्षा के स्तर में और गड़बड़ी हो जाएगी यह जरूरी नहीं है कि मर्जिंग स्कूल में बच्चे परिषदीय स्कूलों का रुख करें ।इसका दुष्परिणाम यह होगा कि मर्जिंग स्कूल के बच्चे प्राइवेट स्कूलों का रुख कर सकते हैं जिससे पेयरिंग स्कूलों में छात्र संख्या और काम हो जाएगी और सरकार द्वारा आरटीई का उल्लंघन हर जगह दिखाई दे शिक्षकों द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अमेठी के ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव पाण्डेय का कहना है कि मर्जिंग और पेयरिंग से छात्रों का पलायन प्राइवेट स्कूलों में हो जाएगा ।आगे निर्बल गरीब के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे जो कि गरीब और निराश्रित है ।वह पूर्व की भांति शिक्षा की स्तर गिर जाएगा जिसमें उत्तरोत्तर वृद्धि होती जाएगी ।जिससे समाज में शिक्षक समाज का और शासन प्रशासन का उसमें महत्व धीरे-धीरे गिरता जाएगा और शिक्षक के साथ शासन प्रशासन उसका जो है दुष्परिणाम भुगतेगी और उसकी जवाबदेही जनता के बीच में शासन प्रशासन भी नहीं दे पाएगा । इस अवसर पर कमलेश गुप्ता, विष्णुकांत पाठक एआरपी गौरीगंज, विनोद कुमार मिश्र ,भैया राम मौर्य ,संतोष मिश्रा,शुभम तिवारी, शुभम तिवारी ,सुरेंद्र द्विवेदी और अन्य तथा अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button